लाइव न्यूज़ :

सरनाइक के ‘सहयोगी’ को 29 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 19:55 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर मुंबई की एक अदालत ने शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को धन शोधन के एक मामले में बृहस्पतिवार को 29 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने एक सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी और अन्य के खिलाफ धनशोधन के मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक के कथित सहयोगी अमित चंदोले को गिरफ्तार किया है।

चंदोले को बृहस्पतिवार को पीएमएलए न्यायाधीश पी पी राजवैद्य के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें ईडी की हिरासत में भेज दिया।

केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी चंदोले की भूमिका और सरनाइक, सुरक्षा सेवा प्रदाता ‘टॉप्स ग्रुप’ और उसके प्रवर्तक राहुल नंदा के साथ उसके कथित संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, नंदा ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है।

ईडी ने 24 नवंबर को निकटवर्ती ठाणे और मुंबई में सरनाइक, नंदा और कुछ अन्य के 10 परिसरों पर छापेमारी की थी।

उन्होंने कहा कि 2014-15 के दौरान कंपनी द्वारा महाराष्ट्र सरकार के एक संगठन को सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराए जाने का एक खास मामला भी जांच के घेरे में है।

सूत्रों ने दावा किया कि एजेंसी ने सरनाइक के नाम एक विदेशी बैंक द्वारा जारी डेबिट कार्ड भी छापेमारी के दौरान जब्त किया है और इसका पता पाकिस्तान के एक व्यक्ति के नाम पर है, जो विदेश में बसा है।

उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में विधायक से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

शिवसेना ने पूर्व में छापेमारी के इस मामले को “राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई” करार दिया था और कहा था कि महाराष्ट्र सरकार और उसके नेता किसी के दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं