लाइव न्यूज़ :

सरमा दो बहनों के परिवार से मिले,सच्चाई सामने लाने का दिया आश्वासन

By भाषा | Updated: June 13, 2021 16:36 IST

Open in App

कोकराझार (असम), 13 जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व ने सरमा कोकराझार के एक गांव में पेड़ पर फांसी पर लटकी पायी गयीं दो बहनों के परिवार से रविवार को भेंट की और उन्हें इस स्तब्धकारी घटना के पीछे की सच्चाई सामने लाने का आश्वासन दिया ।

गांव में इन दोनों बहनों के परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद सरमा ने कहा कि सरकार मूल जातीय समुदाय की दो लड़कियों की मौत को हल्के में नहीं ले रही है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल मुझे राभा समुदाय की दो लड़कियों की स्तब्धकारी मौत की खबर मिली । परिवार का कहना है कि उनके आत्महत्या कर लेने की कोई वजह नहीं है । इसलिए कुछ रहस्य तो है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया और बोडोलैंड क्षेत्रीय इलाके के पुलिस महानिरीक्षक और कोकराझार के पुलिस अधीक्षक के साथ इस विषय पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कुछ लोगों पर शक है और हमने पूछताछ के लिए चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनमें से दो ने अपने फोन से सारे संदेश एवं फोटो हटा दिये हैं लेकिन वे इन लड़कियों से एक-डेढ़ घंटे बातचीत करते थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथम दृष्टया इस मामले से हत्या एवं दबाव में आकर खुदकुशी का संकेत मिलता है। यदि यह हत्या है तो हम अपराधियों का पता लगायेंगे और उसे दंडित करेंगे। यदि यह खुदकुशी का मामला हुआ तो हम इसके पीछे की वजह का पता लगायेंगे। मैंने पुलिस को निर्देश दे दिया है।’’

सरमा ने कहा कि कोकराझार एवं धुबरी जैसे निचले असम के जिलों में मूल जातीय लोगों को धमकी दी जाती है लेकिन उन्होंने इसे स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘‘ हम यहां की इन दो मूल स्थानीय लड़कियों की मौत को हल्के में नहीं ले रहे हैं। इसलिए मैं यहां आया हूं। मैं यहां से एक संदेश देना चाहता हूं कि यह सरकार गरीबों एवं दबे-कुचले लोगों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?