लाइव न्यूज़ :

सरमा के पास 1.7 करोड़ रुपए की संपत्ति, परिवार की संपत्ति पांच साल में 10 करोड़ रुपए बढ़ी

By भाषा | Updated: March 21, 2021 13:52 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 मार्च एनईडीए के संयोजक और असम के वित्त मंत्री हेमंता बिस्वा सरमा के पास 25,000 रुपये नकद और बैंक में 50 लाख रुपये से अधिक जमा हैं। इसके अलावा उनके पास कोई बॉन्ड, शेयर या बीमा पॉलिसी नहीं हैं।

असम की जालुकबरी सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर दाखिल किए गए हलफनामे में सरमा ने घोषित किया है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति या कार नहीं हैं, लेकिन 1.72 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो 2016 में 1.02 करोड़ रुपये की थी।

वह इस सीट से लगातार पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

बहरहाल, पिछले पांच सालों में उनके परिवार की आय 10 करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी है। सिर्फ उनकी पत्नी की ही संपत्ति में ही नौ करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

मंत्री के दो बच्चों समेत चार सदस्यों वाले परिवार की सामूहिक संपत्ति बढ़कर 17.27 करोड़ रुपये हो गई है जो पांच साल पहले 6.38 करोड़ रुपये थी।

भाजपा नेता के बेटे को उनपर निर्भर बताया गया है और उनके पास 55.71 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति है जबकि उनकी बेटी के पास 2016 में कुछ नहीं था, लेकिन अब 52 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

उनकी पत्नी रिनीकी भुइयां सरमा के पास चल और अचल मिलाकर कुल 14.47 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

वर्ष 2016 में उनकी संपत्ति का मूल्य 5.27 करोड़ रुपये था। उनकी पत्नी के पास दो कारें हैं। एक कार को पिछले चुनाव के बाद लिया गया है।

वहीं मंत्री के पास 180 ग्राम सोना है जिसकी कीमत 7.74 लाख रुपये है जबकि उनकी पत्नी रिनीकी के पास 1459.21 ग्राम सोना है जिसका मूल्य 60 लाख रुपये है।

उनके बच्चों के पास 40 लाख रुपये कीमत के कीमती पत्थर और मालाएं हैं।

भाजपा नेता पर 68.48 लाख रुपये की देनदायरियां हैं।

सरमा के पास गौहाटी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि है और उनकी आय का स्रोत सरकार से मिलने वाली तनख्वाह है जबकि उनकी पत्नी की आय का स्रोत ‘प्राइड ईस्ट एंटरटेंमेंट प्राइवेट लिमिटिड’ की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर मिलने वाला वेतन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह