लाइव न्यूज़ :

सरमा ने नगालैंड में उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान नागरिकों की मौत पर शोक जताया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच दिसंबर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व सरमा ने नगालैंड में उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान आम लोगों के मारे जाने पर रविवार को शोक व्यक्त किया।

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि विशेष जांच टीम (एसआईटी) जिसका गठन मामले की जांच के लिए किया गया है, सच्चाई सामने लाएगी और न्याय सुनिश्चित करेगी।

सरमा ने ट्वीट किया,‘‘ नगालैंड में सोमवार को उग्रवाद रोधी अभियान के दौरान 13 आम लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से गहरी पीड़ा में हूं। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

पुलिस ने रविवार को बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा मोन जिले में गोलीबारी की दो घटनाओं में कम से कम 13 आम लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 अन्य घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहली घटना संभवत: गलत पहचान की है।

उन्होंने बताया कि पहली गोलीबारी की घटना उस समय हुई जब सेना के जवानों ने कोयला खदान में काम करके शनिवार को पिकअप वैन से आ रहे मजदूरों को प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड- के (एनएससीएन-के) के युंग अंग गुट का उग्रवादी समझ लिया। इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मजदूरों को तलाशते पहुंचे लेागों ने सेना के वाहन में आग लगा दी और एक सैनिक की इस घटना में मौत हो गई। सैनिकों ने इसके बाद आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें सात और आम लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे