लाइव न्यूज़ :

सरला मुर्मू ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ने को गलती बताया, ममता बनर्जी से माफी मांगी

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:19 IST

Open in App

कोलकाता, 23 मई पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कुछ नेता सत्तारूढ़ दल की शानदार जीत के बाद अब पुन: ममता बनर्जी नीत दल में शामिल होने के प्रयास कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं सरला मुर्मू।

एक दिन पहले ममता बनर्जी की पूर्व सहयोगी सोनाली गुहा ने तृणमूल कांग्रेस में लौटने का इरादा जताया था।

मुर्मू ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी क्योंकि कथित तौर पर उन्हें पार्टी ने जहां से टिकट दिया था वह उससे खुश नहीं थीं। अब उन्होंने तृणमूल में लौटने की इच्छा जाहिर की है।

भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती बताते हुए मुर्मू ने कहा कि वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी उन्हें माफ कर दें। मुर्मू ने माल्दा में अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि वह मुझे स्वीकार कर लेती हैं तो मैं उनके साथ रहूंगी और पार्टी के लिए खूब मेहनत करूंगी।’’

मुर्मू को माल्दा के हबीबपुर से टिकट दिया गया था लेकिन पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह माल्दा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती थीं।

उन्होंने कहा,‘‘मुझसे गलती हुई है और मैं चाहती हूं कि दीदी मुझे माफ कर दें।’’

इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने शनिवार को बनर्जी को पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिए माफी मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं