लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः राजस्थान में नौकरियों की भरमार, शिक्षा विभाग में 29000 पदों पर भर्तियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2021 16:28 IST

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि ये लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि जिन शानदार व्यवस्थाओं के साथ रीट परीक्षा आयोजित हुई उसके लिए वह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पारियों में परीक्षा दी थी। परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों से 30000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई।चार अक्टूबर से राज्य भर में आंदोलन करने की घोषणा की है। 

जयपुरः राजस्थान में शिक्षा विभाग में 29000 पदों पर भर्तियों के लिए विज्ञप्ति इसी महीने जारी की जाएगी। राज्य के शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, 'मैं इस मंच पर कहना चाहता कि अक्तूबर में 29000 और पदों के लिए भर्तियां निकलेंगी, क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यह सोच है कि मेहनत करने वाले हमारे बच्चों को नौकरियां मिलें।' इसके साथ ही डोटासरा ने हाल ही में आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर सरकार पर निशाना साधने वाली विपक्षी दल भाजपा के नेताओं पर हमला बोला।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ये लोग इसलिए परेशान हैं क्योंकि जिन शानदार व्यवस्थाओं के साथ रीट परीक्षा आयोजित हुई उसके लिए वह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होने जा रही है। डोटासरा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार भी रही, बयान करने वाले यही लोग मंत्री थे लेकिन कार्रवाई नहीं की और नकल गिरोह पनपते रहे।

डोटासरा ने कहा,'आपके पास भी संसाधन थे, आपकी सरकार थी पर आप चैन की नींद सोते रहे नकलची गिरोह पनपते रहे।' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नकलचियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और मौजूदा सरकार ने ऐसे लोगों को पकड़कर दिखा दिया। मंत्री ने कहा,'अगर कोई गलती हुई है, गड़बड़ी हुई है, बेईमानी हुई तो बताइए हम जांच कराने को तैयार हैं, दोषी को दंडित करने को तैयार हैं।' उन्होंने इस मुद्दे को लेकर जयपुर में आंदोलन कर रहे राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा एवं अन्य के खिलाफ भी निशाना साधा और कहा कि वे बच्चों को बरगला रहे हैं।

उन्होंने कहा,'ढाई साल से सरकार की एक कमी नहीं निकाल सके आज किस मुंह से यहां 20 बच्चों को लेकर बच्चों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने एक ही दिन की दो पारियों में परीक्षा दी थी। यह परीक्षा राज्य में तृतीय श्रेणी के अध्यापकों से 30000 से अधिक पदों के लिए आयोजित की गई।

सरकार ने परीक्षा में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक आरएएस अधिकारी, दो आरपीएस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के दर्जन से अधिक कर्मियों और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने (रीट) में कथित गड़बड़ी को लेकर चार अक्टूबर से राज्य भर में आंदोलन करने की घोषणा की है। 

टॅग्स :राजस्थाननौकरीएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो