लाइव न्यूज़ :

राजस्थान पुलिस सेवाः कैडर में पदों की संख्या 867 से बढ़ाकर 997, जानें क्या होंगे फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2021 19:58 IST

 Rajasthan Police Service: मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विषय में प्राप्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।लोक अभियोजकों सहित 12 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। क्लर्क ग्रेड द्वितीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार-चार पद सृजित करने की भी मंजूरी दी है। 

Rajasthan Police Service: राजस्थान सरकार ने राजस्थान पुलिस सेवा की कैडर व्यवस्था का पुनर्निर्धारण कर इस कैडर में पदों की संख्या 867 से बढ़ाकर 997 करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विषय में प्राप्त प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

 

प्रस्ताव में राज्य पुलिस सेवा कैडर के आखिरी बार निर्धारण के बाद सृजित अथवा समाप्त किये गये विभिन्न वेतनमान के पदों को शामिल किया गया है। गृह विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान पुलिस सेवा के नवीन प्रस्तावित कैडर में हायर सुपर टाइम स्केल के दो पद, सुपर टाइम स्केल के 137, चयनित वेतनमान के 111, वरिष्ठ वेतनमान के 140 तथा साधारण वेतन के 607 पदों सहित कुल 997 पद शामिल हैं। सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

नवसृजित अपर जिला न्यायालयों के लिए 12 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चार नवसृजित अपर जिला न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी के लिए लोक अभियोजकों सहित 12 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। एक सरकारी बयान के अनुसार गहलोत ने कुचामन सिटी, लाडनूं, निवाई एवं बस्सी के नवसृजित अपर जिला न्यायालयों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए अपर लोक अभियोजक एवं राजकीय अभिभाषक (अधिवक्ता संवर्ग) के चार पदों के सृजन की स्वीकृति दी है। इसी के साथ उन्होंने क्लर्क ग्रेड द्वितीय तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के चार-चार पद सृजित करने की भी मंजूरी दी है। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल