5690 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-सरकारी नियुक्तियों की कुल संख्या 1,64,359

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 15:38 IST2026-03-12T15:38:29+5:302026-03-12T15:38:42+5:30

sarkari jobs 5690 teachers receive appointment letters from Assam government cm said given 1,64,359 jobs against our promise of 1 lakh jobs | 5690 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा-सरकारी नियुक्तियों की कुल संख्या 1,64,359

photo-lokmat

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5,500 से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शर्मा ने यहां एक आधिकारिक समारोह में औपचारिक रूप से 5,690 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। ये नियुक्तियां प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षा क्षेत्र में अनुसंधान स्तर तक के लिए की गई हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस अवसर को "असम के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन" बताया, जो "पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती में एक और मील का पत्थर" है। इसके साथ ही असम में सरकारी नियुक्तियों की कुल संख्या 1,64,359 हो गई है।

जो युवाओं को सशक्त बनाने और शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए असम सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है।" भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान असम में हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन बाद में कहा कि यह आंकड़ा पूरे पांच साल के कार्यकाल के लिए था।

Web Title: sarkari jobs 5690 teachers receive appointment letters from Assam government cm said given 1,64,359 jobs against our promise of 1 lakh jobs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे