लाइव न्यूज़ :

सरेराह क्राइमः मूंगफली को लेकर विवाद, पंचायत में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर व दूसरे की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: June 24, 2019 14:03 IST

Open in App
ठळक मुद्देदलित समुदाय से आने वाले सोनू के चाचा और माया प्रकाश गुप्ता के मध्य दो दिन पहले मूंगफली को लेकर विवाद हुआ था। मामले में सोनू के चाचा ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।

शाहजहांपुर जिले में दो पक्षों के मध्य हुए विवाद की पंचायत के दौरान सोमवार को एक युवक की गोली मारकर व दूसरे पक्ष के एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि घटना थाना रोजा के अंतर्गत जमुई के एक गांव की है। मामले में सोनू नामक युवक की गोली लगने से जबकि माया प्रकाश गुप्ता की पिटाई के कारण मौत हो गयी।

उन्होंने बताया, ‘‘दलित समुदाय से आने वाले सोनू के चाचा और माया प्रकाश गुप्ता के मध्य दो दिन पहले मूंगफली को लेकर विवाद हुआ था। मामले में सोनू के चाचा ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार सुबह इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों के मध्य पंचायत हो रही थी कि तभी एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली लगने से सोनू (25) की मौके पर ही मौत हो गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘घटना से आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने माया प्रकाश गुप्ता (35) को पकड़ लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया। हालांकि अस्पताल ले जाते समय गुप्ता की भी मौत हो गई।’’

त्रिपाठी ने बताया, ‘‘गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया