लाइव न्यूज़ :

सरदार सुखबीर एक कारोबारी हैं, दूसरों का व्यापार छीनना चाहते हैं : सिद्धू

By भाषा | Updated: December 1, 2021 00:10 IST

Open in App

लुधियाना, 30 नवंबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को आरोप लगाया कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एक व्यवसायी हैं, जो दूसरों का कारोबार छीनना चाहते हैं।

सिद्धू ने कांग्रेस के स्थानीय पार्षदों की एक बैठक में हिस्सा लेने से पहले यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बादल की ओर से औद्योगिक और व्यावसायिक घरानों से रविवार को किए गए विभिन्न वादों को "खोखला" करार दिया।

बादल पर परिवहन और केबल कारोबार में एकाधिकार रखने का आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा, "सरदार सुखबीर एक व्यवसायी हैं और वह यहां व्यापार करने और दूसरों का व्यवसाय छीनने के लिए हैं।"

शिअद प्रमुख बादल ने दो दिन पहले कहा था कि 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में शिअद-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबंधन के सत्ता में आने पर छोटे उद्योग और व्यापारियों के लिए एक मंत्रालय बनाया जाएगा। उन्होंने बाहरी विकास शुल्क में 50 प्रतिशत कटौती सहित कई प्रोत्साहन देने का भी वादा किया था।

बादल पर कारोबारियों से खोखले वादे करने का आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा, ''दो-तीन दिन पहले अकाली दल के अध्यक्ष यहां आए और खोखले वादे किए और उद्योग जगत के बारे में बहुत कुछ कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता