सरदार पटेल की 150वीं जयंती, 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा, पटना में अमित शाह बोले-कांग्रेस ने हमेशा अपमान किया, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 30, 2025 11:56 IST2025-10-30T11:07:14+5:302025-10-30T11:56:26+5:30
Sardar Patel's 150th birth anniversary: इस बार #RunForUnity को भी बड़े स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिला, पुलिस स्टेशन, स्कूल और यूनिवर्सिटी में आयोजन होगा।

Sardar Patel's 150th birth anniversary pc amit shah
पटनाः बिहार के पटना में राष्ट्रीय एकता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सरदार वल्लभभाई पटेल का आजादी के बाद देश को एक करने में, आज के भारत के निर्माण में एक बड़ा योगदान है। कल सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष से प्रत्येक 31 अक्टूबर को एक भव्य परेड आयोजित की जाएगी। परेड के दौरान, CAPF और राज्य पुलिस बल अपने कौशल, अनुशासन और वीरता का प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार वल्लभभाई पटेल को भुला दे, उनकी कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।
#WATCH | Patna, Bihar | On the Rashtriya Ekta Diwas, Union Home Minister Amit Shah says, "We all know that Sardar Vallabhbhai Patel played a big role in uniting India post-independence. Tomorrow is the 150th birth anniversary of Sardar Patel...This year’s unique celebrations of… pic.twitter.com/e6ZfN4V83X
— ANI (@ANI) October 30, 2025
#WATCH | Patna, Bihar | On the Rashtriya Ekta Diwas, Union Home Minister Amit Shah says, "From November 1 to 15, 2025, Ekta Nagar will host Bharat Parv, showcasing cultural performances and a diverse food festival representing various states. The celebration will conclude on… pic.twitter.com/a46wRJRZwl— ANI (@ANI) October 30, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में कहा कि अब से हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड आयोजित की जाएगी। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। देश का प्रत्येक नागरिक द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए शपथ लेने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में देश में 1 से 15 नवंबर तक ‘भारत पर्व 2025’ मनाया जाएगा। यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने यह भी घोषणा की कि सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर अब से हर साल 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबह सात बजकर 55 मिनट से शुरू होने वाली पहली परेड में हिस्सा लेंगे। शाह ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के साथ मिलकर सरदार पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ मजबूत की। राष्ट्र की नींव बनाने में उनका योगदान बहुत बड़ा है।
फिर भी कांग्रेस ने इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ी कि देश सरदार पटेल को भुला दे और पार्टी ने उनके नाम पर कोई प्रतिमा या स्मारक नहीं बनवाया।’’ उन्होंने कहा कि दूसरी ओर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण किया, जो आभियांत्रिकी की भव्य मिसाल है।
#WATCH | Patna, Bihar | On the Rashtriya Ekta Diwas, Union Home Minister Amit Shah says, "...Unfortunately, after Sardar Patel's death after independence, the Congress party spared no effort to forget him. There was a 41-year delay in awarding the Bharat Ratna to a great… pic.twitter.com/xJ7itNzTYp
— ANI (@ANI) October 30, 2025