सर्वानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया गया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 23:21 IST2021-05-07T23:21:33+5:302021-05-07T23:21:33+5:30

Sarbananda Sonowal, Himanta Biswa Sarma were called to Delhi. | सर्वानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया गया

सर्वानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया गया

नयी दिल्ली/गुवाहाटी, सात मई भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को शुक्रवार को दिल्ली बुलाया है।

सूत्रों ने यह जानकारी दी।

असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है।

सूत्रों के मुताबिक सोनोवाल और सरमा की बैठक शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ होने वाली है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे या नहीं।

असम भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सोनोवाल और सरमा अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शनिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sarbananda Sonowal, Himanta Biswa Sarma were called to Delhi.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे