लाइव न्यूज़ :

रूस में एमएकेएस एयर शो में पहली बार भाग लेंगे भारतीय वायुसेना के सारंग हेलीकॉप्टर

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम रूस में मंगलवार से शुरू होने वाले एमएकेएस अंतरराष्ट्रीय एयर शो में पहली बार शिरकत करेगी। यह एयर शो दो साल में एक बार आयोजित होता है और इस साल इसका आयोजन 20 जुलाई से 25 जुलाई के बीच जुकोवस्की हवाई अड्डे पर किया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया, “यह पहली बार है जब सारंग की टीम रूस में अपने चार हेलीकॉप्टरों के साथ एरोबेटिक्स प्रदर्शन करेगी। इसमें भारत में निर्मित ‘ध्रुव’ उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर शामिल होंगे।”

मंत्रालय ने कहा कि इन हेलीकॉप्टरों का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया है और यह अत्याधुनिक एवियोनिक्स से लैस हैं। भारतीय वायु सेना के अलावा भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक भी ध्रुव हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल करते हैं।

सारंग दल का 2003 में बेंगलुरु में गठन किया गया था और इसने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन सिंगापुर में 2004 में एशियाई एयरोस्पेस एयरशो में किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं