लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखा जाएगा आगरा के सरन नगर का नाम: महापौर

By भाषा | Updated: December 13, 2021 00:24 IST

Open in App

आगरा, 12 दिसंबर आगरा के महापौर नवीन जैन ने शहर के सरन नगर इलाके का नाम इसके निवासी विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखने का रविवार को प्रस्ताव दिया। आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चौहान की मृत्यु हो गई थी। इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 11 अन्य की भी मौत हो गई थी।

विंग कमांडर चौहान का शनिवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ वायुसेना, आगरा प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों और अन्य की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

नवीन जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा,“वह (चौहान) आगरा के वीर सपूत थे और उन्होंने हमें गौरवान्वित किया। इसलिए शहीद को सम्मान देने के लिए उनके इलाके का नाम जो वर्तमान में 'सरन नगर' है, उसका नाम विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर रखा जाना है।”

विंग कमांडर चौहान न्यू आगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयालबाग के 'सरन नगर' मुहल्ले के रहनेवाले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां