लाइव न्यूज़ :

मंदबुद्धि‍ अधेड़ की शादी किन्‍नर से करा दी, शाम को दुल्हन फरार, मछली-चावल का भोज भी दिया, जानें फिर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2021 19:32 IST

बिहार के सारण जिले मांझी प्रखंड में बडे़ ही धूमधाम से एक अधेड़ की शादी किन्नर से करा दी गई.

Open in App
ठळक मुद्देगाजे-बाजे के साथ शादी हुई. मछली-चावल का भोज भी हुआ. शादी के बाद किन्‍नर फरार हो गई.

पटनाः बिहार में इन दिनों शादी के अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सारण जिले मांझी प्रखंड में बडे़ ही धूमधाम से एक अधेड़ की शादी किन्नर से करा दी गई.

 

पूरे गांव को मछली-चावल का भोज भी दिया गया. लेकिन हैरानी की बात है कि शादी के बाद शाम में किन्नर अधेड़ को छोड़कर घर से फरार हो गई. कहा जा रहा है कि कुछ उत्‍पाती लड़कों ने इस अधेड़ के साथ मजाक कर दिया. बताया जा रहा है कि आदर्श ग्राम बरेजा में कुछ लोगों ने एक मंदबुद्धि‍ अधेड़ की शादी बैंड पार्टी में काम करने वाले किन्‍नर से करा दी.

गाजे-बाजे के साथ शादी हुई. मछली-चावल का भोज भी हुआ. लेकिन शादी के बाद किन्‍नर फरार हो गई. इसके बाद उस अधेड़ की खुशी मायूसी में बदल गई. बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस शख्स को शादी के लिए दुल्हन की तलाश थी, लेकिन कोई इससे शादी नहीं कर रहा था. इसलिए गांव के कुछ लड़कों ने किन्नर को राजी कर दोनों की शादी करा दी.

किन्नर से जिस अधेड़ की शादी कराई गई है, उसका नाम महावीर बताया जा रहा है. उसके दो भाई बनारस में रहते हैं. जबकि अधेड़ गांव में ही रहता है. गांव के लोग उन्‍हें मंद बुद्धि बताते हैं. बताया जाता है कि धर्मपुरा ब्रह्मस्थान के समीप चार साल से एक किन्नर रहता था. कुछ लोगों ने उससे शादी करने के लिए अधेड़ को राजी कर लिया.

इसके बाद ग्रामीणों ने बरेजा हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की धूमधाम से गाजे बाजे के साथ शादी करवा दी. यह विवाह इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है. शादी के बाद शाम को पता चला कि किन्नर फरार हो गया है. बताया जाता है कि किन्नर का घर समस्तीपुर जिला में है. जो शादी के बाद गांव भाग गया है. अब महावीर और किन्नर की शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.

इस संबंध में पंचायत के मुखिया राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जिस तरीके से अधेड़ के साथ शादी कराई गई है, वह गलत हुआ है. महावीर मंदबुद्धि का है. यह जानने के बावजूद लोगो ने शादी-संबंध कराकर मजाक बना इस रिश्ते को शर्मसार किया है. ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. जिस व्‍यक्ति की सहायता करनी चाहिए, उसके साथ ऐसा मजाक कहीं से क्षम्‍य नहीं है.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू