लाइव न्यूज़ :

सर्राफ़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: February 2, 2021 21:11 IST

Open in App

बांदा, दो फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के फतेहगंज थाना क्षेत्र के जबरापुर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे अज्ञात हमलावरों ने एक सर्राफ़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया, "हमें पता चला है कि जबरापुर गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी गयी है।"

फतेहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नन्दराम प्रजापति ने बताया, "जबरापुर गांव के रहने वाले जितेंद्र सोनी उर्फ छोटा (32) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।"

उन्होंने बताया, "आज शाम करीब छह बजे जितेंद्र सोनी बघेलाबरी तिराहे से सोना-चांदी के आभूषणों की अपनी दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह मोटरसाइकिल से जबरापुर गांव स्थित अपने घर जा रहा था, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी।"

एसएचओ ने कहा, "फिलहाल अभी घटना की वजह साफ नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?