लाइव न्यूज़ :

सारदा घोटाला : सीबीआई ने सेबी अधिकारियों के दफ्तरों की तलाशी ली

By भाषा | Updated: March 22, 2021 20:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को मुंबई में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के कार्यालय में तलाशी ली। सीबीआई ने यह छापेमारी सारदा पोंजी योजना को अनुमति देने में सेबी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों की कथित भूमिका सामने आने के बाद की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि सीबीआई टीम ने मामले के संबंध में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तीन अधिकारियों-मुख्य महाप्रबंधकों जयंत जश एव जीवन सोनपरोते और उप महाप्रबंधक प्रसेनजीत डे- के कार्यालयों और आवासों की तलाशी ली।

उन्होंने बताया कि जश और डे तब कोलकाता में तैनात थे जब सारदा पोंजी योजना पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों में चलाई जा रही थी, जबकि सोनपरोते मुंबई में तैनात थे।

पश्चिम बंगाल में सारदा समूह के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज हैं, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि कंपनी के अधिकारियों और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर हजारों निवेशकों को ठगा गया।

उच्चतम न्यायालय ने 2014 में सारदा घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी और संबंधित राज्य सरकारों को जांच एजेंसी को सभी सहयोग मुहैया कराने को कहा था।

जांच के दौरान यह सामने आया कि सारदा समूह की सहायक कंपनी द्वारा लायी गई योजनाएं अवैध सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस) की गतिविधियां थीं और नियामक ने कंपनी और इसके प्रवर्तकों के खिलाफ एक आदेश पारित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर