सारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के यहां छापेमारी की

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:25 IST2021-03-22T19:25:01+5:302021-03-22T19:25:01+5:30

Saradha scam: CBI raids three senior Sebi officials | सारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के यहां छापेमारी की

सारदा घोटाला: सीबीआई ने सेबी के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के यहां छापेमारी की

नयी दिल्ली/कोलकाता, 22 मार्च केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करोड़ों रुपये के सारदा पोंजी घोटाले के मामले के संबंध में सोमवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के तीन अधिकारियों के मुंबई स्थित कार्यालयों पर छापेमारी की।

एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सेबी के अधिकारियों के पश्चिमी मुंबई क्षेत्र में स्थित आवास पर भी छापेमारी की।

सूत्रों ने कहा कि यह अधिकारी पहले कोलकाता में थे और उन पर पोंजी घोटाले के आरोपी की मदद करने का आरोप है।

घोटाला 2009 से 2013 के बीच हुआ था, जिसमें हजारों निवेशकों का पैसा डूब गया था।

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर सारदा घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। सारदा समूह के मालिक सुदीप्त सेन अब भी जेल में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Saradha scam: CBI raids three senior Sebi officials

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे