लाइव न्यूज़ :

सारदा घोटाला: सीबीआई ने प.बंगाल के आईपीएस अधिकारी से पूछताछ के लिए न्यायालय में ताजा अर्जी दायर की

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसम्बर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से करोड़ों रुपये के सारदा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ करने की इजाजत के लिए उच्चतम न्यायालय में एक अर्जी दायर की है।

केंद्रीय जांच एजेंसी को उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल में पोंजी योजना के मामलों की जांच का काम सौंपा गया है। एक सूत्र ने बताया कि सीबीआई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से फिर से पूछताछ के लिए एक ताजा अर्जी दायर की है। उसने आरोप लगाया है कि कुमार चल रही जांच में उसके साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कहा कि इस घोटाले में और बड़ी सांठगांठ का खुलासा करने के लिए कुमार से और पूछताछ करना जरूरी है।

उम्मीद है कि शीर्ष अदालत शीतकालीन अवकाश के बाद फिर से खुलने पर सुनवाई के लिए याचिका लेगी।

सारदा समूह की कंपनियों ने लाखों लोगों से उनके निवेश पर अधिक वापसी का वादा करते हुए कथित तौर पर 2,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

इस घोटाले का खुलासा 2013 में तब हुआ था जब कुमार बिधाननगर पुलिस आयुक्त थे।

कुमार घोटाले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) का हिस्सा थे। बाद में उच्चतम न्यायालय ने 2014 में अन्य चिडफंड मामलों के साथ इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया