लाइव न्यूज़ :

सप्त शक्ति कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर सेवानिवृत्त

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:30 IST

Open in App

जयपुर, 31 मार्च सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए।

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर दक्षिण पश्चिमी कमान से सेना के लगभग 40 वर्ष के सफल कैरियर के बाद सेवानिवृत हुए।’’

प्रवक्ता के अनुसार, सप्त शक्ति कमान के कमांडर क्लेर ने यह कमान लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर को सौंपी। भिंडर भी क्लेर की तरह ही आर्मर्ड कोर के अधिकारी हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर 31 मार्च 2021 को जयपुर में स्थित सप्त शक्ति कमान से सेना के लगभग 40 वर्ष के सफल कैरियर के बाद सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर जनरल ऑफिसर ने प्रेरणा स्थल पर बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तीसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी, जनरल क्लेर ने 1982 में आर्मर्ड कोर में कमीशन प्राप्त किया था और वे अपने नेतृत्व क्षमता, गतिशीलता और साहसिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह