लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: दूल्हा बनकर लोकसभा नामांकन कराने गये प्रत्याशी, FIR दर्ज

By भाषा | Updated: April 9, 2019 18:32 IST

संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राज किशन सोमवार को घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए और बैंड बाजे की धुन पर डांस करते हुए बराती बने कार्यकर्ताओं के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनका बैंड रोक लिया था ।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दूल्हा बनकर पर्चा दाखिल कराने पहुंचे एक प्रत्याशी पर प्रशासन ने बिना इजाजत बारात रूपी जुलूस निकालने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है । मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को बताया कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राजकिशन घंटाघर से दूल्हा बनकर साथ में कार्यकर्ताओं को बराती बनाकर बैंड बाजों के साथ कलेक्ट्रेट आए थे इस दौरान उनके साथ बड़ा जलूस था ।

उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण जिले में धारा 144 लागू है ऐसे में बिना अनुमति उन्होंने बैंड बाजे के साथ जुलूस निकाला था । इसी मामले को लेकर उप जिलाधिकारी सदर वेद पाल चौहान ने कोतवाली शहर में संयुक्त विकास पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी वैद्य राजकिशन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 तथा 171 (एफ) के तहत सोमवार देर रात मामला दर्ज करा दिया है ।

जिले के लोकसभा चुनाव में एक प्रत्याशी ने सोमवार को यहां सेहरा बांध कर और घोड़ी पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन पर नाचते हुए बारातियों के साथ अनोखे अंदाज में नामांकन पत्र दाखिल कराया है।

गौरतलब है कि संयुक्त विकास पार्टी के प्रत्याशी वैद्य राज किशन सोमवार को घंटाघर से दूल्हा बनकर घोड़ी पर सवार हुए और बैंड बाजे की धुन पर डांस करते हुए बराती बने कार्यकर्ताओं के साथ थाना सदर बाजार पहुंचे तो वहां पुलिस ने उनका बैंड रोक लिया था । वैद्यराज अपनी घोड़ी पर सवार हुए जा रहे थे तो कलेक्ट्रेट से पहले ही उनकी बारात को रोक लिया गया और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें घोड़ी से उतार दिया इसके बाद वह कलेक्ट्रेट तक पैदल गए और पर्चा भरा ।

वैद्य राज किशन पिछले विधानसभा चुनाव में अर्थी पर लेट कर नामांकन पत्र भरने गए थे इससे पूर्व भैंसा गाड़ी पर सवार होकर भी नामांकन करा चुके हैं अपने जीवन में कई चुनाव लड़ कर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया