लाइव न्यूज़ :

'योग्य युवाओं की कमी' वाले बयान पर संतोष गंगवार ने दी सफाई, कहा-मेरी टिप्पणी को गलत अर्थ में लिया गया

By स्वाति सिंह | Updated: September 15, 2019 18:25 IST

केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उत्तर भारत में नौकरी देने के लिये योग्य युवाओं की कमी है। विपक्ष ने गंगवार के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Open in App
ठळक मुद्देरोजगार के लिए 'उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी' वाले बयान पर संतोष गंगवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत अर्थ में लिया गया है।

रोजगार के लिए 'उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी' वाले अपने बयान पर भारत सरकार में श्रम और रोजगार मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत अर्थ में लिया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गंगवार ने कहा 'मेरे बयान को गलत मतलब में लिया गया है, मैंने एक विशेष संदर्भ में यह बात कही थी। नौकरियों की कमी नहीं है। उत्तर भारत आने वाली कंपनियां और रिक्रूटर कहते हैं कि कुछ विशेष नौकरियों के लिए लोगों में जरूरी स्किल की कमी है।'

उन्होंने कहा 'मैंने जो कहा था, वह दूसरे परिप्रेक्ष्य में था। मैंने कहा था कि कुछ नौकरियों के लिए स्किल की कमी थी और सरकार ने इसी के लिए स्किल मिनिस्ट्री की शुरुआत की है ताकि बच्चों को नौकरियों के मुताबिक प्रशिक्षण दिया जा सके।'

केन्द्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि उत्तर भारत में नौकरी देने के लिये योग्य युवाओं की कमी है। विपक्ष ने गंगवार के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। गंगवार ने शनिवार को बरेली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा 'देश में रोजगार की कमी नहीं है लेकिन उत्तर भारत में जो रिक्रूटमेंट करने आते हैं, इस बात का सवाल करते हैं कि जिस पद के लिए हम (कर्मचारी) रख रहे हैं उसकी क्वालिटी का व्यक्ति हमें कम मिलता है।'

 उन्होंने कहा 'आजकल अखबारों में रोजगार की बात आ रही है। हम इसी मंत्रालय को देखने का काम करते हैं और रोज ही इसी का मंथन करने का काम करते है। बात हमारे समझ में आ गयी है। रोजगार दफ्तर के अलावा भी हमारा मंत्रालय इसको मॉनिटर कर रहा है।'

 विपक्ष ने गंगवार को उनके इस बयान के लिए आड़े हाथों लिया। बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, 'देश में छाई आर्थिक मंदी के बीच केंद्रीय मंत्रियों के अलग-अलग हास्यास्पद बयानों के बाद अब देश और खासकर उत्तर भारतीयों की बेरोजगारी दूर करने के बजाय यह कहना कि रोजगार की कमी नहीं, बल्कि योग्यता की कमी है, अति शर्मनाक है। इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।'

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केन्द्रीय श्रम मंत्री के इस बयान का कड़ा विरोध किया। उन्होंने ट्वीट किया ‘‘मंत्री जी, पांच साल से ज्यादा वक्त से आपकी सरकार है। नौकरियां पैदा नहीं हुईं। जो नौकरियां थीं वो सरकार द्वारा लायी आर्थिक मंदी के चलते छिन रही हैं। नौजवान रास्ता देख रहे हैं कि सरकार कुछ अच्छा करे।’’ उन्होंने कहा ‘‘आप उत्तर भारतीयों का अपमान करके बच निकलना चाहते हैं। ये नहीं चलेगा।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रियंका गांधीमायावतीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा