लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मे सेना का जवान बना सांता और बांटे बच्चों को उपहार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 19:22 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

(शब्द में सुधार के साथ)

लार्किपोरा (कश्मीर), 25 दिसंबर कश्मीर में सेना की 19 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को नया ‘मिशन स्माइल’ दिया गया।

उनके शरीर पर हरी फौजी वर्दी की जगह लाल रंगे के परिधान थे। कंधों पर बंदूक की जगह तोहफों का बैग था। ‘‘फौजी’’ सांता टॉफियों, चॉकलट और अन्य उपहारों के साथ घाटी के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिए तैयार था।

श्रीनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर लार्किपोरा में राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर में आज क्रिसमस की धूम थी और बूटों की आवाज की जगह आसपास के वेस्सू, पेथडायलगाम, ब्रेंटी, कोकरनाग, वैलू और गडोल के बच्चों की हंसी खुशी की आवाज आ रही। इन बच्चों को कमांडिंग अधिकारी ने स्थनीय लोगों के साथ तादाम्य स्थापित करने के तौर पर बुलाया था।

सेना के विक्टर फोर्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल धमेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ हम विक्टर फोर्स के निर्देशन में काम कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़ रहे हैं। इस विचार का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और हम वही कर रहे हैं।’’

विक्टर फोर्स पर ही दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा का जिम्मा है।

यादव ने कहा कि यूनिट ने अपने सिपाही को सांता के रूप में तैनात किया तथा उसे छोटे बच्चों एवं स्कूल जाने वाले छात्रों को छोटे छोटे उपहार देने का काम सौंपा गया । स्कूली बच्चों को करियर के बारे में परामर्श भी दिया गया।

मेजर राहुल जाइंगर ने बच्चों को मन से संदेह निकाल देने और सपनों को पूरा करने में जुट जाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू