लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मे सेना का जवान बना संता और बांटे बच्चों को उपहार

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:15 IST

Open in App

(सुमीर कौल)

लार्किपोरा (कश्मीर), 25 दिसंबर कश्मीर में सेना की 19 वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को नया ‘मिशन स्माइल’ दिया गया।

उनके शरीर पर हरी फौजी वर्दी की जगह लाल रंगे के परिधान थे। कंधों पर बंदूक की जगह तोहफों का बैग था । ‘‘फौजी’’ संता टॉफियों, चॉकलट और अन्य उपहारों के साथ घाटी के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिए तैयार था।

श्रीनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर लार्किपोरा में राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर में आज क्रिसमस की धूम थह और बूटों की आवाज की जगह आसपास के वेस्सू, पेथडायलगाम, ब्रेंटी, कोकरनाग, वैलू और गडोल के बच्चों की हंसी खुशी की आवाज आ रही। इन बच्चों को कमांडिंग अधिकारी ने स्थनीय लोगों के साथ तादाम्य स्थापित करने के तौर पर बुलाया था।

सेना के विक्टर फोर्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल धमेंद्र यादव ने कहा, ‘‘ हम विक्टर फोर्स के निर्देशन में काम कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़ रहे हैं। इस विचार का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और हम वही कर रहे हैं।’’

विक्टर फोर्स पर ही दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा का जिम्मा है।

यादव ने कहा कि यूनिट ने अपने सिपाही को संता के रूप में तैनात किया तथा उसे छोटे बच्चों एवं स्कूल जाने वाले छात्रों को छोटे छोटे उपहार देने का काम सौंपा गया । स्कूली बच्चों को करियर के बारे में परामर्श भी दिया गया।

मेजर राहुल जहांगरी ने बच्चों को मन से संदेह निकाल देने और सपनों को पूरा करने में जुट जाने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर