लाइव न्यूज़ :

बलिया में संत रविदास की प्रतिमा गायब , पुलिस ने लगवाई नई प्रतिमा

By भाषा | Updated: April 6, 2021 17:47 IST

Open in App

बलिया (उप्र) छह अप्रैल उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के मंझरिया ग्राम में एक चबूतरे से संत रविदास की प्रतिमा गायब मिली । पुलिस ने मंगलवार की दोपहर गायब प्रतिमा गंगा नदी से बरामद की।

नरही थाना के प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मंझरिया ग्राम में एक चबूतरे पर संत रविदास की प्रतिमा रखी गई थी, जिसे सोमवार की रात किसी ने गायब कर दिया।

उन्होंने बताया कि चबूतरे पर आज संत रविदास की नई प्रतिमा स्थापित करा दी गई है। सिंह ने बताया कि आज दोपहर गायब प्रतिमा गंगा नदी से मिली।

थाना प्रभारी के मुताबिक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी जमीन संत रविदास का मंदिर बनाने के लिए दी थी और उसने सोमवार को चबूतरे पर कुछ लोगों को राजनीतिक चर्चा करने से मना किया था तथा ऐसा करने पर मंदिर निर्माण के लिए दी गई अपनी निजी जमीन वापस लेने की बात कही थी, इसके बाद यह घटना हुयी ।

उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सादगी की मिसाल सुधा मूर्ति अब 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड्स में लहराया परचम

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में सक्रियता और बेबाक आवाज, जगदंबिका पाल को लोकमत ने 'सर्वश्रेष्ठ सांसद' अवॉर्ड से नवाजा

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: इकरा चौधरी चुनी गईं 'सर्वश्रेष्ठ नवोदित सांसद', सदन में दमदार उपस्थिति का मिला फल

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने वाली MP डोला सेन सम्मानित, सर्वश्रेष्ठ महिला सांसद का मिला अवार्ड

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सम्मान पाकर जताई खुशी

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में धारदार बहस और जनता के मुद्दों की गूंज, संजय सिंह को मिला 'बेस्ट पार्लियामेंटेरियन' का खिताब

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: टी. आर. बालू को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, सदन की गरिमा और जनसेवा को समर्पित एक महान राजनीतिक यात्रा का सम्मान

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"