महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी बोले, छात्रों को संस्कृत के श्लोक पढ़ाने से रुकेंगे रेप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2019 12:21 IST2019-12-20T12:12:51+5:302019-12-20T12:21:32+5:30
राज्यपाल ने कहा, छात्रों को संस्कृत के श्लोक पढ़ाने चाहिए बलात्कार की घटनाएं ना हों.

भगत सिंह कोश्यारी (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अजीबोगरीब बात कही है। कोश्यारी ने नागपुर विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा है कि छात्रों को संस्कृत के श्लोक पढ़ाएं। राज्यपाल के का मानना है कि इससे रेप की घटनाओं को रोका जा सकेगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, श्लोक वाली बातें राज्यपाल ने जमनालाल बजाज प्रशासनिक भवन के उद्घाटन के मौके पर कहा। राज्यपाल ने बजाज इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर शेखर बजाज से कहा, "एक समय था जब घरों में कन्या पूजा होती थी। आप (बजाज) भी एक धार्मिक परिवार से हैं और यह करते होंगे लेकिन यह आजकल देश में क्या हो रहा है। दुष्ट महिलाओं का रेप और हत्या कर रहे हैं। ताकत का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए होना चाहिए या दुरुपयोग के लिए? इसलिए छात्रों को संस्कृत के श्लोक पढ़ाने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं न हों।"
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने 5 सितंबर को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। कोश्यारी ने सी विद्यासागर राव का स्थान लिया था जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे। अक्टूबर महीने में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए। किसी दल को बहुमत नहीं मिलने पर राज्यपाल ने देवेंद्र फड़नवीस को शपथ दिलवाई थी। उनके इस निर्णय का विपक्षी दलों ने विरोध किया था।