लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तरह मध्य प्रदेश में संजीवनी क्लीनिकों की शुरुआत

By भाषा | Updated: December 7, 2019 20:48 IST

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां निपानिया क्षेत्र में राज्य के पहले संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य ऐसा विषय है जो समाज के प्रत्येक तबके के हर आयु वर्ग वाले लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार ने संजीवनी क्लीनिक खोलने के महत्वाकांक्षी अभियान की शुरूआत की।संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की निःशुल्क जांच होंगी

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों की तर्ज पर मध्य प्रदेश सरकार ने संजीवनी क्लीनिक खोलने के महत्वाकांक्षी अभियान की शनिवार से शुरूआत की। ये क्लीनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत कस्बाई और शहरी क्षेत्रों की झुग्गी बस्तियों के पास खोले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां निपानिया क्षेत्र में राज्य के पहले संजीवनी क्लीनिक का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य ऐसा विषय है जो समाज के प्रत्येक तबके के हर आयु वर्ग वाले लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। हम शहरी क्षेत्रों के साथ आदिवासियों की बसाहट वाले दूरस्थ इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ायेंगे।"

संजीवनी क्लीनिक के उद्घाटन के मौके पर राज्य के लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट और कुछ अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के प्रमुख कस्बों और शहरों के कुल 208 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक खोले जायेंगे। इनमें से 88 क्लीनिक मार्च 2020 तक शुरू हो जायेंगे।

उन्होंने बताया कि ये स्वास्थ्य केन्द्र सरकारी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुले रहेंगे। इनके जरिये सामान्य ओपीडी परामर्श, गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण और संचारी रोगों के उपचार की सेवाएं मिलेंगी। इनमें कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे गंभीर रोगों की जांच की सुविधा भी रहेगी। अधिकारियों ने बताया कि संजीवनी क्लीनिक में 68 प्रकार की निःशुल्क जांच होंगी और 120 तरह की दवाएं मुफ्त दी जायेंगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया