लाइव न्यूज़ :

संजीव कुमार ने एएआई के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: April 7, 2021 20:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी संजीव कुमार ने बुधवार को भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। कुमार 1993 बैच के महाराष्ट्र-कैडर के अधिकारी हैं।

एएआई ने एक बयान में यह जानकारी दी। इससे पहले कुमार महाराष्ट्र सरकार में राज्य आयुक्त (जीएसटी) के पद पर थे।

कुमार महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में काम कर चुके हैं। इनमें जल आपूर्ति और स्वच्छता, ऊर्जा और उद्योग विभाग भी शामिल हैं।

उन्होंने अनुज अग्रवाल की जगह ली है जो करीब तीन महीने से एएआई के अंतरिम अध्यक्ष थे। उससे पहले अरविंद सिंह छह नवंबर, 2019 से 24 जनवरी, 2021 तक एएआई के अध्यक्ष थे। सिंह अब पर्यटन मंत्रालय में सचिव हैं।

कुमार ने रुड़की विश्वविद्यालय (अब आईआईटी रुड़की) से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने आईआईटी कानपुर से एमटेक किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है