लाइव न्यूज़ :

उप्र लोकसेवा आयोग के नये अध्यक्ष होंगे संजय श्रीनेत

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:03 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अप्रैल भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी संजय श्रीनेत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नये अध्यक्ष होंगे।

रविवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि संजय श्रीनेत ने एक कर्मठ और योग्य अधिकारी के तौर पर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस 2010 पर उन्हें राष्ट्रपति का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रवक्‍ता के अनुसार संजय श्रीनेत प्रवर्तन निदेशालय, डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस तथा ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग में भी कार्यरत रहे थे। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़े आर्थिक अपराध के विभिन्न मामलों की जांच की प्रभावी निगरानी करते हुए बड़ी संख्या में आर्थिक अपराधियों की सम्पत्ति के जब्तीकरण और अर्थ दंड वसूली की ठोस कार्यवाही करायी। मानव संसाधन विकास, क्षमता संवर्धन, टीम लीडरशिप आदि विषयों में श्रीनेत की गहरी रुचि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!