लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोविड के इलाज में 'लापरवाही' की शिकायत डब्ल्यूएचओ से करेंगे संजय सिंह

By भाषा | Updated: April 8, 2021 20:56 IST

Open in App

लखनऊ, आठ अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हो रही मौतों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी के बीच दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा और कहा कि वह राज्य में कोविड के इलाज और टीकाकरण में हो रही ''लापरवाही'' की शिकायत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से करेंगे।

आप के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को यहां प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण श्मशान में दाह संस्कार के लिये कतार लगी है। कई जिलों से कोविड का टीका खत्म होने की खबरें आ रही हैं।

सिंह ने कहा कि वह प्रदेश में कोरोना के इलाज और टीकाकरण में हो रही लापरवाही की शिकायत विश्व स्वास्थ्य संगठन से करेंगे।

उन्होंने कहा ''जब रोम जल रहा था तब नीरो चैन से बंसी बजा रहा था, योगी आदित्यनाथ का हाल भी कुछ वैसा ही है। जनता ने उन्हें 325 सीटें देकर इसलिए मुख्यमंत्री नहीं बनाया कि महामारी के दौरान लोगों को मरने के लिए छोड़कर वह पार्टी के चुनाव प्रचार में खो जाएं। योगी यह बताएं कि जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है या चुनाव प्रचार।''

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सरकार और उसके नेताओं के पास इन चीजों पर ध्यान देने के लिए वक्त नहीं है। कोरोना तो उनके लिए भ्रष्टाचार का मौका है।

सिंह ने इस मौके पर बृजलाल लोधी को पार्टी की प्रदेश इकाई का सह प्रभारी मनोनीत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos