लाइव न्यूज़ :

अखिलेश से मिले संजय सिंह : अटकलों का बाजार गर्म

By भाषा | Updated: July 3, 2021 15:19 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

सिंह ने 'भाषा' से बातचीत में अखिलेश से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात लखनऊ स्थित सपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई।

राज्य में विधानसभा चुनावों में चंद महीने बाकी रह गए हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी की अखिलेश से मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इस सवाल पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है, सिंह ने कहा, "हम अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।"

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी राज्य के सियासी मैदान में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही है और विभिन्न मुद्दों पर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार को घेर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू