लाइव न्यूज़ :

अखिलेश से मिले संजय सिंह : अटकलों का बाजार गर्म

By भाषा | Updated: July 3, 2021 21:30 IST

Open in App

लखनऊ, तीन जुलाई आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं।

सिंह ने 'भाषा' से बातचीत में अखिलेश से मुलाकात की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने सपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। यह मुलाकात जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में हुई।

राज्य में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में आप प्रदेश प्रभारी की अखिलेश से मुलाकात के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर संजय सिंह ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

इस सवाल पर कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और आप का गठबंधन हो सकता है, सिंह ने कहा, ‘‘हम अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।’’

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘हम संगदिली से राजनीति नहीं कर रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर से दो बार मुलाकात हुई और इसी क्रम में अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। उनको जन्मदिन की बधाई दी और ये एक शिष्टाचार मुलाकात रही। आगे जो भी निर्णय लेंगे, उससे आपको अवगत करा देंगे।’’

सिंह ने प्रदेश की बदहाल कानून-व्‍यवस्‍था पर योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रतिशोध और नफरत की राजनीति के खिलाफ सबको एकजुट होकर खड़ा होना होगा। जिस तरह से बलात्‍कार, हत्‍या, लूट व अन्‍य आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, उसके खिलाफ अब सबको एक साथ आवाज उठानी होगी।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर कानपुर के बिकरू गांव में पिछले साल जुलाई में हुए आठ पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में एक जाति विशेष के खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ विपक्ष से एकजुटता की अपील की।

इस बीच, पीसीएस संघ के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष हरिशंकर पांडेय आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

पार्टी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि पांडेय को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। पांडेय प्रदेश के ईमानदार और पेशेवर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और गलत नीतियों के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई को कानूनी जामा पहनाने का काम करेंगे। प्रदेश इकाई जल्‍द ही प्रोफेशनल विंग का गठन करेगी। विंग का स्‍वरूप हरिशंकर पांडेय एवं अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं से विचार विमर्श के बाद तय होगा।

सिंह ने स्‍पष्‍ट किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से प्रत्‍याशी चयन का वही आधार होगा, जो हमेशा से रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र