लाइव न्यूज़ :

अब सभी को सभी से खतरा है.., संजय राउत के ट्वीट ने महाराष्ट्र में बढ़ाई सियासी हलचल, एकनाथ शिंदे, फड़नवीस, उद्धव, प्रियंका गांधी को किया टैग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 11:20 IST

महाराष्ट्र में सियासी संकट के दौरान संजय राउत एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेताओं के खिलाफ लगातार मुखर होकर बोलते रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता के इस ट्वीट के कई कयास और मायने निकाले जा रहे हैंट्वीट में राउत ने देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ, एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत अपने बयानों और ट्वीट्स के जरिए हर बार चौंकाते हैं। लोगों के लिए उनके ट्वीट कभी-कभी अबूझ पहेली जैसे होते हैं। इस बीच उनके एक ट्वीट ने महाराष्ट्र में सियासी हलचल पैदा कर दी है। संजय राउत ने लिखा है कि यहां अब सभी को सभी से खतरा है। 

शिवसेना नेता के इस ट्वीट के कई कयास और मायने निकाले जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने ट्वीट में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र सीएमओ,  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और प्रियंका गांधी को टैग किया है। संजय राउत ने लिखा- अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा हैं..। संजय राउत के इस ट्वीट से माना जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शिवसेना इस वक्त अपने ही अंतर्द्वंद से जूझ रही है। एक-एक कर, शिवसेना के कई नेताओं ने किनारा कर लिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में सियासी संकट के दौरान संजय राउत एकनाथ शिंदे और उनके गुट के नेताओं के खिलाफ लगातार मुखर होकर बोलते रहे हैं। शिंदे के उद्धव ठाकरे पर लगाए आरोपों और हमले को उन्होंने आगे आकर बचाव किया। उन्होंने इससे पहले ट्वीट में मौजूदा महाराष्ट्र सरकार को गैरसंवैधानिक बताया था। 

संजय राउत ने लिखा था-  जिस तरह से महाराष्ट्र में एक सरकार को थोपा, वह पूरी तरह से अवैध है। यह सरकार संविधान के मुताबिक नहीं बनी है। यह विधायकों के अयोग्य होने का मुद्दा है। सर्वोच्च न्यायालय में एक फैसला हो रहा है, उससे पता चलेगा कि देश में संविधान, क़ानून है या उसकी हत्या हो चुकी है।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं