लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने फडणवीस से कहा, कराची की बात करने से पहले पीओके को वापस लीजिए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:02 IST

Open in App

मुंबई, 23 नवंबर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि कराची को भारत का हिस्सा बनाने की बात करने के पहले पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेना चाहिए ।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राउत ने यह बात कही। फडणवीस ने कहा है कि उनकी पार्टी का मानना है कि कराची एक दिन भारत का हिस्सा होगा।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान के कुछ दिन पहले शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने मुंबई में ‘कराची स्वीट्स’ के मालिकों को इसका नाम बदलने को कहा था।

उस समय राउत ने कहा था कि ‘कराची स्वीट्स’ का नाम बदलने की मांग शिवसेना का आधिकारिक रूख नहीं है । राउत ने सोमवार को कहा कि शिवसेना कराची को भारत का हिस्सा बनाने का स्वागत करेगी लेकिन साथ ही जोड़ा कि पहले भारत को पीओके लेना चाहिए।

‘कराची स्वीट्स’ का नाम बदलने को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता की मांग के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘हम अखंड भारत में विश्वास करने वाले लोग हैं और हमारा मानना है कि एक दिन कराची भारत का हिस्सा होगा।’’

महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा कि अगर भाजपा चाहती है कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश मिलकर एक देश हो जाए तो उनकी पार्टी इसका स्वागत करेगी।

मलिक ने फोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अगर बर्लिन की दीवार गिर सकती है तो तीनों देश क्यों नहीं एक हो सकते? अगर भाजपा तीनों देशों को मिलाकर एक देश के तौर पर देखना चाहती है तो हम उसका स्वागत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है