लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मिलेंगे संजय राउत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 11:23 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश के मुताबिक दिल्ली के पास गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात करेंगे।

शिवसेना केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन कर रही है।

राउत ने ट्वीट किया, ‘‘महा विकास आघाड़ी के नेतृत्व वाली सरकार ने किसानों के हित में फैसले किए हैं। किसानों के दुख में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उनके साथ खड़े हैं। उनके निर्देशानुसार गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों से मुलाकात करूंगा।’’ उन्होंने बताया कि वह दिन में करीब एक बजे गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे।

पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन स्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और रास्तों पर अवरोधक लगा दिये हैं।

प्रदर्शनकारियों की गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस की निगरानी में मजदूरों ने सिंघू बॉर्डर पर मुख्य राजमार्ग के किनारे सीमेंट के अवरोधकों की दो कतारों के बीच लोहे की छड़ें लगा दी हैं।

दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग के एक अन्य हिस्से पर सीमेंट की अस्थायी दीवार बनाने से वह हिस्सा भी आंशिक रूप से बाधित हो गया है।

दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर गाजीपुर में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं। पैदल यात्रियों को मार्ग से दूर रखने के लिए कंटीली तारें लगायी गयी हैं।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के सदस्यों और उसके नेता राकेश टिकैत के गाजीपुर के यूपी गेट पर डटे रहने के कारण वहां प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा बढ़ रहा है। भाकियू के कार्यकर्ता पिछले साल नवंबर से ही वहां डटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है