लाइव न्यूज़ :

संजय राउत बोले, महाराष्ट्र में पूरे 5 साल के लिए होगा शिवसेना का मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 10:11 IST

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं कि पार्टी में किसी भी तरह की फूट या धोखेबाजी न हो.

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने सीएम के लिए मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया है-संजय राउतमहाराष्ट्र की जनता की इच्छा है कि उद्धव ठाकरे सीएम बनें-शिवसेना

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि कौन मुख्यमंत्री होगा जल्द ही पता चलेगा, 5 साल शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा. इसपर सभी की सहमति है, सभी की भावना है कि उद्धव ठाकरे सीएम बनें, उम्मीद है कि वो इस भावना का सम्मान करेंगे. शरद पवार ने सीएम के लिए मेरा नाम आगे नहीं बढ़ाया है, महाराष्ट्र की जनता की इच्छा है कि उद्धव ठाकरे सीएम बनें.

शिवसेना के विधायकों की बारात चली जयपुर!

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं कि पार्टी में किसी भी तरह की फूट या धोखेबाजी न हो. उन्होंने शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्रवार, 22 नवंबर को 'मातोश्री' में बुलाया है. सूत्रों का कहना है कि पहले बैठक होगी. उसके समाप्त होने के बाद शिवसेना के विधायकों और उसको समर्थन देने वाले 7 निर्दलीय विधायकों को कम से कम 4 से 5 दिनों के लिए जयपुर भेजा जा सकता है. इसीलिए इन सभी विधायकों को 4-5 दिनों के लिए कपड़े, पहचान पत्र, पैनकार्ड व आधारकार्ड लेकर मातोश्री आने का आदेश दिया गया है.

एनसीपी-कांग्रेस देगी शिवसेना को दो प्रस्ताव

पहले प्रस्ताव में शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद और 14 मंत्री पद मिलेंगे. राकांपा को उपमुख्यमंत्री पद एवं 14 मंत्री पद मिलेंगे। कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद और 12 मंत्री पद मिलेंगे. दूसरे फार्मूले में मुख्यमंत्री पद शिवसेना को, कांग्रेस-राकांपा को एक-ए़क उपमुख्यमंत्री पद तथा तीनों दलों को 14-14 मंत्री पद मिलेंगे. अब आज उद्धव को इनमें से किसी एक फार्मूले पर मुहर लगानी होगी. 

सूत्रों का कहना है कि अगर शिवसेना मंत्री पदों के बराबर बंटवारे से इनकार कर देती है, तो राकांपा गृह, वित्त, जबकि कांग्रेस राजस्व और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय मांगेगी। हालांकि, शहरी विकास मंत्रालय तब भी शिवसेना को दिए जाने की पेशकश होगी.

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरेशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो