लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा, "उद्धव ठाकरे पटना में होने वाली विपक्ष दलों की बैठक में होंगे शामिल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 31, 2023 14:47 IST

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बारे में कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगेसाल 2024 के आम चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की यह बैठक नीतीश कुमार द्वारा बुलाई जा रही हैसंजय राउत ने कहा कि केवल शिवसेना ही नहीं सभी समान विचारधारा वाले दल एक साथ आ रहे हैं

मुंबई: शिवसेना (ठाकरे गुट) की पार्टी के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होंगे। साल 2024 के आम चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की यह बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई जा रही है।

नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में मौजूदा सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और उसके अगुवा नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए लगातार विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। इसके लिए सीएम नीतीश लगातार विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

इस संबंध में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "केवल शिवसेना ही नहीं सभी समान विचारधारा वाले दल एक साथ आ रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हमारी पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे पटना में होने वाली बैठक में जरूर शामिल होंगे।”

वहीं दूसरी ओर बिहार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने भी पत्रकारों के बात करते हुए सोमवार को कहा था कि नीतीश कुमार की अगुवाई में भाजपा विरोधी अधिकांश दलों के नेता पटना आ रहा हैं और 2024 के लिहाज से यह "अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक" होगी।

इस महीने की शुरुआत में नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए मुंबई गये थे, जहां उनकी मुलाकात उद्धव ठाकरे से हुई थी। मातोश्री में हुई उस बैठक में दोनों नेताओं ने खुलकर विपक्षी दलों की एकता पर बल दिया और आगामी लोकसभा चुनाव में मोी सरकार को चुनौती देने के लिए संयुक्त रूप से विपक्षी दलों के साथ मिलकर लामबंदी की बात कही थी।

टॅग्स :संजय राउतउद्धव ठाकरेनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी