लाइव न्यूज़ :

राहुल से मिले संजय राउत, बोले: कांग्रेस के बिना नहीं हो सकता विपक्ष का मोर्चा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और कहा कि देश में विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए तथा कांग्रेस के बिना कोई भी विपक्षी गठबंधन नहीं बन सकता।

राहुल गांधी के 12-तुगलक लेन स्थित आवास पर उनसे मुलाकात के बाद राज्यसभा सदस्य राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को साथ लाने के लिए राहुल गांधी को आगे आकर काम करना चाहिए।

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में शिवसेना के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं उद्धव ठाकरे जी से बात करूंगा और फिर इस बारे में बताऊंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा है कि अगर विपक्ष का कोई मोर्चा बनता है तो वह कांग्रेस के बिना संभव नहीं है। इस बारे में चर्चा हुई है।’’

राउत ने यह भी कहा कि सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और राहुल गांधी को आगे काम करना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस के सिवाय एकजुटता नहीं हो सकती। विपक्ष का एक ही मोर्चा होना चाहिए। नेता के बारे में बैठकर चर्चा कर लीजिए। लेकिन तीन-चार मोर्चे नहीं हो सकते।’’

राउत ने यह भी बताया कि राहुल गांधी आने वाले समय में मुंबई का दौरा करेंगे और अगर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कामकाज कर रहे होंगे तो दोनों की मुलाकात भी हो सकती है। ठाकरे इन दिनों रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'