लाइव न्यूज़ :

भाई को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं संजय राउत, कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने किया कटाक्ष

By भाषा | Updated: January 16, 2020 20:33 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राउत स्पष्ट वक्ता हैं और उन्हें यह नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही है। चव्हाण ने कहा, ‘‘ उन्होंने किस संदर्भ में बयान दिया मुझे नहीं पता। उन्होंने बयान वापस लिया तो इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहूंगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देचव्हाण ने कहा, ‘‘वह हमेशा से स्पष्ट वक्ता रहे हैं। उनके पास (दावों का) ठोस सबूत नहीं होगा।जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड था तो उस वक्त ऐसी चर्चा होती है। यह सब अफवाहें हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला की कथित मुलाकातों से जुड़े शिवसेना नेता संजय राउत के दावे को ‘कही-सुनी बात’ करार दिया और उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाई को मंत्री नहीं बनाए जाने से राउत के नाराज की होने की चर्चा है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राउत स्पष्ट वक्ता हैं और उन्हें यह नहीं पता कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही है। चव्हाण ने कहा, ‘‘ उन्होंने किस संदर्भ में बयान दिया मुझे नहीं पता। उन्होंने बयान वापस लिया तो इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहूंगा।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ वह चाहते थे कि उनके भाई साहब को मंत्री बनाया जाए। चर्चा है कि वह नाराज हैं।’’ चव्हाण ने कहा, ‘‘वह हमेशा से स्पष्ट वक्ता रहे हैं। उनके पास (दावों का) ठोस सबूत नहीं होगा। उस वक्त कही सुनी-बातें होती थीं। जब मुंबई में अंडरवर्ल्ड था तो उस वक्त ऐसी चर्चा होती है। यह सब अफवाहें हैं।’’

गौरतलब है कि राज्यसभा सदस्य राउत ने बुधवार को पुणे में लोकमत मीडिया समूह के एक समारोह में साक्षात्कार के दौरान दावा किया था कि ‘‘इंदिरा गांधी करीम लाला से पायधोनी (दक्षिण मुम्बई में) मुलाकात करती थीं।’’ राउत ने गुरुवार को अपनी टिप्पणी वापस लेते हुए कहा, ‘‘अगर किसी को लगता है कि मेरे बयान से इंदिरा गांधी की छवि खराब हुई है या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं इसे वापस लेता हूं।’’ 

टॅग्स :मुंबईसंजय राउतकांग्रेसशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो