लाइव न्यूज़ :

शेर के गले में राकांपा की घड़ी और कमल (भाजपा पार्टी चिह्न) को सूंघ रहा है, संजय राउत ने कार्टून पोस्ट कर भाजपा पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 16:19 IST

इसमें एक बाघ (शिवसेना पार्टी चिह्न) को दिखाया गया है जिसने घड़ी (राकांपा चुनाव चिह्न) का एक लॉकेट पहना हुआ है और कमल (भाजपा पार्टी चिह्न) को सूंघ रहा है। पोस्ट का शीर्षक ‘‘बुरा ना मानो दिवाली है’’ दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह भले ही मजाक में लिखा गया हो लेकिन इससे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान की याद ताजा हो जाती है।उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साथ आयें।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की सीटों की संख्या में 2014 चुनाव के मुकाबले कमी दिखने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक कार्टून पोस्ट कर अपनी पार्टी के गठबंधन साझेदार पर निशाना साधा। राउत ने कार्टून अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है।

इसमें एक बाघ (शिवसेना पार्टी चिह्न) को दिखाया गया है जिसने घड़ी (राकांपा चुनाव चिह्न) का एक लॉकेट पहना हुआ है और कमल (भाजपा पार्टी चिह्न) को सूंघ रहा है। पोस्ट का शीर्षक ‘‘बुरा ना मानो दिवाली है’’ दिया गया है। यह भले ही मजाक में लिखा गया हो लेकिन इससे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान की याद ताजा हो जाती है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र में भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साथ आयें।

चव्हाण ने बृहस्पतिवार को ‘‘रोचक संभावना’’ की बात की थी कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साथ आयें। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 105 सीटें जीती हैं जबकि शिवसेना ने 56 सीटें जीती हैं।

राकांपा 54 सीटों पर जबकि कांग्रेस 44 सीटों पर जीती है। 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में शरद पवार नीत राकांपा की सीटें बढ़ी हैं जबकि भाजपा की सीटें कम हुई हैं। तब भाजपा को 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटें मिली थीं। इस बीच शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के प्रथमपृष्ठ पर एक बड़ा शीर्षक था जिसमें दावा किया गया था कि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के पास महाराष्ट्र में ‘‘सत्ता की चाबी’’ है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेनाउद्धव ठाकरेUddhav Thackeray
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है