लाइव न्यूज़ :

राज्य सभा में बैठने की जगह बदले जाने पर संजय राउत ने जताई नाराजगी, वेंकैया नायडू को लिखी चिट्ठी

By विनीत कुमार | Updated: November 20, 2019 14:53 IST

संजय राउत की ये नाराजगी उस समय आई है जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गतिरोध कायम है। साथ ही शिवसेना के केंद्र में एक मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा चेंबर में जगह बदले जाने पर संजय राउत ने जताई नाराजगीसंजय राउत का आरोप- 'जानबूझकर लिया गया फैसला, शिवसेना की आवाज दबाने की है कोशिश'

शिवसेना के नेता संजय राउत ने राज्य सभा चेंबर में अपनी जगह बदले जाने को लेकर नाराजगी जताई है। संजय राउत ने राज्य सभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिखकर कहा है कि ये फैसला जानबूझकर शिवसेना की भावनाओं को चोट पहुंचाने और पार्टी की आवाज दबाने के लिए लिया गया।

संजय राउत की ये नाराजगी उस समय आई है जब महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच गतिरोध कायम है। साथ ही शिवसेना के केंद्र में एक मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, एनडीए से अलग होने की कोई औपचारिक घोषणा शिवसेना की ओर से नहीं की गई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार संजय राउत ने राज्य सभा चेयरमैन को लिखे पत्र में कहा, 'मैं ये देखकर हैरान हूं कि राज्य सभा चेंबर में मेरे बैठने के स्थान को तीसरे से पांचवीं पंक्ति में बदल दिया गया है। ये फैसला किसी के द्वारा जानबूझकर शिवसेना की भावनाओं पर चोट करने और आवाज दबाने के लिए लिया गया है।'

संजय राउत ने साथ ही लिखा, मैं इस गैरजरूरी तौर पर उठाये गये कदम के कारण को भी समझ नहीं पा रहा हूं क्योंकि एनडीए से अलग होने को लेकर कोई भी औपचारिक घोषणा नहीं की गई थी। इस फैसले ने सदन की गरिमा को प्रभावित किया है। मैं गुजारिश करता हूं कि हमें 1/2/3 नंबर पंक्ति की सीट दी जाए और सदन की शिष्टता भी कायम रखी जाए।

गौरतलब है कि शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही बनी हुई है। दरअसल, 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के 24 अक्टूबर को घोषित चुनाव नतीजों में कोई भी पार्टी पूर्ण बहुमत के लिये जरूरी 145 सीटें हासिल नहीं कर पाई। 

बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली जबकि शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं। गठबंधन कर चुनाव लड़ी बीजेपी और शिवसेना को बहुमत तो मिला लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान के चलते वे मिलकर सरकार नहीं बना पाईं।

इस बीच शिवसेना के एनसीपी और कांग्रेस से मिलकर सरकार बनाने की कोशिशों की भी खबरें आती रही हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है।

टॅग्स :संजय राउतसंसद शीतकालीन सत्रराज्य सभामहाराष्ट्रशिव सेनाएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया