लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने महाराष्ट्र में की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, शिंदे सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'कौन सी सरकार, कौन सा संविधान, 12 करोड़ की आबादी के बारे में दो लोग ले रहे हैं फैसला'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 17, 2022 19:25 IST

संजय राउत ने महाराष्ट्र की नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बारबाडोस की आबादी 2.5 लाख है, उसके बाद भी वहां की सरकार में 27 मंत्री हैं। हमारे यहां महाराष्ट्र में आबादी 12 करोड़ है, जिनके बारे में केवल दो लोग मनमाने तरीके से फैसले कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए राउत ने कहा कि बागी विधायकों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक लगे राष्ट्रपति शासनउन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में दो मंत्रियों वाली कैबिनेट ले रही है फैसला, जो संवैधानिक रूप से अमान्य है

मुंबई: उद्धव ठाकरे गुट वाले शिवसेना के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की वकालत की है। राउत का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ जब तक शिवसेना के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की याचिका पर फैसला नहीं दे देती तब तक सूबे में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। 

इसके साथ ही संजय राउत ने महाराष्ट्र की नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "बारबाडोस की आबादी 2.5 लाख है, उसके बाद भी वहां की सरकार में 27 मंत्री हैं। हमारे यहां महाराष्ट्र में आबादी 12 करोड़ है, जिनके बारे में केवल दो लोग मनमाने तरीके से फैसले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कहां है सरकार का सम्मान, संविधान का सम्मान। 

इसके साथ ही राज्यसभा सांसद संजय राउत ने केंद्र से मांग की कि जब तक महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता के मसले पर देश की सर्वोच्च अदालत फैसला नहीं दे देती, तब तक सूबे में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

उन्होंने शिंदे सरकार के मंत्रिमंडल गठन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "संविधान के अनुच्छेद 164 (1-ए) के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 12 से कम नहीं होनी चाहिए। जबकि पिछले 2 सप्ताह से महाराष्ट्र में जितने भी सरकारी फैसले हो रहे हैं वो सिर्फ दो मंत्रियों वाली कैबिनेट ले रही है, जो संवैधानिक रूप से अमान्य है।" 

इस मामले में उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सवाल करते हुए कहा, "माननीय राज्यपाल महोदय, आप ही बताएं कि आखिरकार इस प्रदेश में क्या चल रहा है?" मालूम हो कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार के सरकार गिरने के बाद शिवसेना के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले एकनाथ शिंदे ने बीते 30 जून को भाजपा के साथ साझेदारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के साथ सरकार बनाई थी, जिसमें फड़नवीस डिप्टी सीएम बने हैं।

खबरों के मुताबिक 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के पश्चात महाराष्ट्र में नए मंत्रिपरिषद का गठन हो सकता है। इस संबंध में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शिंदे सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी 20 या 21 जुलाई को किया जा सकता है। 

वहीं इस मामले में संजय राउत ने बिल्कुल नये तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा, "महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार नहीं होने के लिए राजनैतिक कारण जिम्मेदार नहीं हैं बल्कि इसके संवैधानिक समस्या है। चूंकि इस समय शिवसेना के 40 बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट के सामने अयोग्यता के खतरे का सामना कर रहे हैं। इसलिए अगर वे बतौर मंत्री शपथ ले भी लेते हैं तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित किये जाने की सूरत में उन्हें शिंदे सरकार से बाहर जाना होगा और खुद एकनाथ शिंदे को भी गद्दी छोड़नी होगी। इसलिए महाराष्ट्र सरकार अभी मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं कर रही है।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी