लाइव न्यूज़ :

'दंगे कराने के लिए बीजेपी ने बनाया है अलग विंग', संजय राउत ने लगाए गंभीर आरोप

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 3, 2023 14:47 IST

संजय राउत ने आरोप लगाया कि बंगाल में जो हिंसा हो रही है वह भाजपा प्रायोजित है। शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के सांसद ने कहा कि भाजपा की नीति 2024 के चुनाव से पहले देश में दंगे शुरू करने और फिर चुनाव का सामना करने या चुनाव स्थगित करने की प्रतीत होती है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी देश में दंगों की योजना बना रही है - संजय राउतदंगे कराने के लिए बीजेपी ने बनाया है अलग विंग - संजय राउतबंगाल में जो हिंसा हो रही है वह भाजपा प्रायोजित है - संजय राउत

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) के सांसद संजय राउत ने सोमवार , 4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया और आरोप लगाए कि बीजेपी  देश में दंगों की योजना बना रही है और उन्हें प्रायोजित कर रही है।  सांसद संजय ने गंभीर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि बीजेपी ने  पूरे भारत में ऐसे दंगों को भड़काने के लिए एक विंग भी स्थापित की है।

मुंबई में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, राउत ने आरोप लगाया कि 2024 तक देश में दंगे कराने की साजिश है। संजय राउत ने कहा, "सभी जानते हैं कि दंगाई कौन हैं और देश में दंगों के पीछे कौन है। कल हुबली में हुए दंगों को किसने प्रायोजित किया? हावड़ा में दंगे कौन करवा रहा है? महाराष्ट्र में दंगे कौन करवा रहा है? भारतीय जनता पार्टी ने एक नया विंग बनाया है। इस विंग के जरिए दंगे करवाए गए। उनकी नीति 2024 के चुनाव से पहले देश में दंगे शुरू करने और फिर चुनाव का सामना करने या चुनाव स्थगित करने की प्रतीत होती है।"

राउत ने आरोप लगाया कि बंगाल में जो हिंसा हो रही है वह भाजपा प्रायोजित है। "उन्होंने कहा, यह केवल लोकसभा चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है। कुछ सीटों को निशाना बनाया जा रहा है। क्या राम नवमी हिंसा का कारण बन सकती है? लेकिन ऐसा अक्सर किया जाता है। साथ ही सिर्फ उन्हीं राज्यों में किया जा रहा है जहां चुनाव हो रहे हैं या वहां बीजेपी की सरकार नहीं है। महाराष्ट्र में शिंदे-भाजपा सरकार बहुत कमजोर सरकार है। इसलिए यहां दंगे करवाए जा रहे हैं। इस डर से कि लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र की डिग्री को लेकर चल रही बहस को आगे बढ़ाते हुए संजय राउत ने कहा कि उनकी डिग्री नवनिर्मित संसद भवन में प्रदर्शित होनी चाहिए। राउत ने कहा कि कुछ लोग माननीय प्रधान मंत्री की डिग्री को नकली कह रहे हैं। लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि एंटायर पॉलिटिकल साइंस की डिग्री डिग्री ऐतिहासिक और क्रांतिकारी है! इसलिए इसे हमारे नए संसद भवन के भव्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि लोग इसके बारे में संदेह करना बंद कर दें।

टॅग्स :संजय राउतBJPपश्चिम बंगालबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव