संजय पांडे बने मुंबई नए पुलिस कमिश्नर, हेमंत नागराले का तबादला, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 28, 2022 17:03 IST2022-02-28T16:42:21+5:302022-02-28T17:03:03+5:30
संजय पांडे की पहचान एक तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी में की जाती है। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

संजय पांडे बने मुंबई नए पुलिस कमिश्नर, हेमंत नागराले का तबादला, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
मुंबईः संजय पांडे को मुंबई पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को राज्य सुरक्षा निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने इसकी जानकारी दी। वह हेमंत नागराले की जगह लेंगे, जिन्हें पिछले साल परमबीर सिंह को पद से हटाए जाने के बाद मुंबई का पुलिस प्रमुख बनाया गया था।
जायसवाल के 7 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद हेमंत नागराले के पास 17 मार्च तक और रजनीश सेठ के पास 9 अप्रैल तक अतिरिक्त प्रभार था। पांडे 10 अप्रैल से प्रभारी थे। रजनीश सेठ को अब राज्य का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
Sanjay Pandey has been appointed as new Mumbai Commissioner of Police; outgoing Mumbai CP Hemant Nagrale transferred: Maharashtra Govt pic.twitter.com/fg3Qp4NsUq
— ANI (@ANI) February 28, 2022
सचिन वाझे मामले के बाद पुलिस बल में कुछ बदलाव किए गए और कुछ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। संजय पांडे ने 1986 बैच के सबसे वरिष्ठ होने के बावजूद उन्हें पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त नहीं करने पर राज्य सरकार पर नाराजगी व्यक्त की है।
संजय पांडे 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय पांडे महाराष्ट्र के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं। परमबीर सिंह को होमगार्ड चीफ के पद पर पदोन्नत किए जाने के बाद मुंबई कमिश्नर का पद खाली हो गया था। रजनीश सेठ को महानिदेशक नियुक्त किया गया।