लाइव न्यूज़ :

IRS संजय मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय की भी कमान, तीन महीने होगा कार्यकाल

By भाषा | Updated: October 27, 2018 14:01 IST

मिश्रा, करनाल सिंह का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 27 अक्टूबरः भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संजय कुमार मिश्रा को शनिवार को अतिरिक्त प्रभार के साथ प्रवर्तन निदेशालय का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गई।

 आयकर कैडर के 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी, मिश्रा को एजेंसी में प्रधान विशेष निदेशक नियुक्त किया गया है और उन्हें तीन महीने के लिए ईडी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मिश्रा, करनाल सिंह का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। सिंह, केन्द्र शासित प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जो ईडी निदेशक के रूप में करीब तीन साल का कार्यकाल पूरा करेंगे।

 आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस समय दिल्ली में मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में कार्यरत मिश्रा, केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव की सूची में शामिल नहीं थे और इसलिए उन्हें अतिरिक्त प्रभार के साथ ईडी का निदेशक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही सूची में शामिल कर लिया जाएगा और इसके बाद वह पूरी तरह ईडी प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। ईडी निदेशक का पद केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव रैंक के पद के बराबर होता है।

काले धन पर रोक लगाने के लिए ईडी देश में दो प्रमुख कानूनों को लागू करती है- धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा)।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

क्राइम अलर्टचुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे, सिलीगुड़ी, हावड़ा, बिधाननगर और दुर्गापुर में लगभग 10 परिसरों पर छापेमारी, ‘अवैध’ कॉल सेंटर मामला

भारतकीमत 3,716 करोड़ रुपये और 17 मंजिला?, अनिल अंबानी के मुंबई घर 'एबोड' कुर्क, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह