लाइव न्यूज़ :

जनवरी में रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:25 IST

Open in App

मुंबई, 30 सितंबर फिल्मकार संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' छह जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

यह क्राइम-ड्रामा फिल्म प्रसिद्ध लेखक हुसैन जैदी की पुस्तक ‘‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’’ के अध्यायों में से एक पर आधारित है।

इस फिल्म में आलिया गंगूबाई के किरदार में दिखाई देंगी। गंगूबाई 1960 के दशक में मुंबई के रेडलाइट क्षेत्र कमाठीपुरा में वैश्यालय चलाने वाली एक ताकतवर एवं प्रभावशााली महिला थीं।

इस फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस ने किया है। भंसाली प्रोडक्शंस ने बृहस्पतिवार को अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर एक बयान जारी कर फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान किया।

भंसाली प्रोडक्शंस ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘ उनकी शक्ति, ताकत और वापसी करने की अद्भुत क्षमता देखने का इंतजार खत्म हुआ। आप छह जनवरी 2022 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में गंगूबाई काठियावाड़ी की जिंदगी पर बनी फिल्म का आनंद उठा सकेंगे।’’

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण फिल्म की रिलीज को कई बार टाला जा चुका है।

इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा सीमा पाहवा भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा अजय देवगन और हुमा कुरैशी भी अहम किरदार निभाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू