लाइव न्यूज़ :

सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया, इस्पात और उद्योग सहित कई मंत्रालय में बदलाव, यहां जानें लिस्ट

By भाषा | Updated: December 27, 2021 19:58 IST

मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह फिलहाल प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में सचिव हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशहरी विकास मामलों के मंत्रालय में मौजूदा सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लेंगे।भारतीय वन सेवा के अधिकारी भरत लाल को लोकपाल सचिव बनाया गया है। पंकज जैन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया। इसके तहत वरिष्ठ नौकरशाह संजय कुमार सिंह को इस्पात सचिव नियुक्त किया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह फिलहाल प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में सचिव हैं। राजस्थान कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वी श्रीनिवास प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग में सिंह की जगह सचिव होंगे।

वह फिलहाल प्रशासनिक सुधार और जन शिकायत विभाग में विशेष सचिव हैं। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में विशेष सचिव मनोज जोशी को आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। वह आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्रालय में मौजूदा सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का स्थान लेंगे।

वह इस महीने की आखिर में सेवानिवृत्त होंगे। आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी भरत लाल को लोकपाल सचिव बनाया गया है। लाल जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव पंकज जैन को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

पंजाब कैडर की 1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन को पेयजल और स्वच्छता विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल अपने कैडर राज्य पंजाब में कार्यरत हैं। उपभोक्ता मामलों के विभाग में सचिव लीना नंदन को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है।

वह इस महीने 31 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे रामेश्वर प्रसाद गुप्ता का स्थान लेंगी। संस्कृति मंत्रालय में विशेष सचिव रोहित कुमार सिंह उपभोक्ता मामलों के विभाग में नंदन की जगह सचिव होंगे। व्यय विभाग में विशेष सचिव राजीव रंजन को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग में सचिव नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे