लाइव न्यूज़ :

अपनी अगली फिल्म को लेकर ‘घबराए हुए और उत्साहित’’ हैं संजय गुप्ता

By भाषा | Updated: November 18, 2021 12:51 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर फिल्मकार संजय गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं, जो उनकी पहले की फिल्मों से ‘‘पूरी तरह अलग’’ होगी तथा वह इसे लेकर ‘‘घबराए हुए और उत्साहित’’ हैं।

1994 में ‘आतिश: फील द फायर’ के साथ फिल्म जगत में कदम रखने वाले 52 वर्षीय निर्देशक को ‘कांटे’, ‘शूटआउट’ श्रृंखला एवं ‘मुंबई सागा’ जैसी अपराध जगत और गैंगस्टर की दुनिया को दर्शाने वाली एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनकी अगली फिल्म अलग होगी।

गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘अपनी आगामी फिल्म की नई एवं शानदार यात्रा की शुरुआत करने के लिए आज अकेले गोवा जा रहा हूं। यह फिल्म उस काम से बिल्कुल अलग होगी, जो मैंने अभी तक किया है। मैं घबराया हुआ और उत्साहित हूं।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मैं 2022 को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वैश्विक महामारी के कारण व्यर्थ हुए समय की भरपाई करने की योजना है। ‘व्हाइट फेदर फिल्म्स’ पहले ही कई फिल्में बना रहा है, मैं अगले साल दो फिल्मों का निर्देशन करूंगा। तीसरी फिल्म पर काम करने की भी प्रबल संभावना है।’’

गुप्ता ने पिछले महीने ‘विस्फोट’ फिल्म की घोषणा की थी, जिसमें रितेश देशमुख और फरदीन खान अभिनय करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता