लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस को उनकी 40वीं पुण्यतिथि पर याद किया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 21:17 IST

Open in App

मुम्बई, तीन मई अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को अपनी मां एवं महान अभिनेत्री नरगिस दत्त को उनकी 40 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि अब वह वह हर रोज उन्हें याद आती हैं।

नरगिस का तीन मई, 1981 को 51 साल की उम्र में निधन हो गया था। उसके तीन दिन बाद संजय दत्त की पहली फिल्म ‘रॉकी’ रिलीज हुई थी।

संजय दत्त ने अपनी मां नरगिस के साथ अपने बचपन का फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ ऐसा कोई दिन नहीं गुजरता जब मुझे आपकी याद नहीं आती , मां।’’

उनकी छोटी बहन प्रिया दत्त (54) ने भी सोशल मीडिया पर मां को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, ‘‘ मां के चले जाने के बाद भी उनका दुलार हमेशा के लिए बना रहता है.... मां यह 40 वर्षों से हमारे पास है। आपके लिए हमारा प्यार हमेशा के लिए है।’’

उन्होंने इसी के साथ एक फोटा साझा किया जिसमें नरगिस अपने तीन बच्चों के बीच में बैठी नजर आ रही हैं।

कोलकाता में फातिमा अब्दुल राशिद के नाम से पैदा हुईं नरगिस ने 1935 में छह साल की उम्र में ‘तलाशे हक’ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा था।

तीन दशक के करियर में उन्होंने महबूब खान की ‘तकदीर’, ‘हुमायूं’, ‘ अनोखा प्यार’,‘ आग’ , ‘बरसात’, ‘अवारा’, ‘श्री 420’ , ऑस्कर नामित ड्रामा ‘ मदर इंडिया’ और ‘रात और दिन’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1958 में अभिनेता सुनील दत्त से शादी की और इस दंपति की तीन संतानें-- संजय दत्त, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां