लाइव न्यूज़ :

संजय दत्त ने अपने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:12 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई अभिनेता संजय दत्त ने मंगलवार को अपने पिता, अभिनेता और नेता सुनील दत्त को उनकी 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें याद करते हैं।

सुनील दत्त का 25 मई 2005 को बांद्रा स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

संजय (61) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता उनके गुरु और दोस्त भी थे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक पिता, आदर्श, दोस्त और एक गुरु, आप मेरे लिए सब कुछ थे। डैड, मैं आपसे प्यार करता हूं और आपकी कमी महसूस करता हूं।”

इसके साथ ही संजय ने अपने पिता के साथ चित्र भी साझा किया। संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने पोस्ट पर ‘दिल’ की इमोजी वाली टिप्पणी की।

संजय की छोटी बहन और राजनीतिक नेता प्रिया दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर युवा सुनील दत्त का चित्र साझा किया।

सुनील दत्त ने 1955 में अभिनय की शुरुआत की थी और “मदर इंडिया” जैसी कालजयी फिल्मों में काम किया था।

उन्होंने नब्बे के दशक की शुरुआत में फिल्म उद्योग से अवकाश लेकर राजनीति में भी हाथ आजमाया था।

वर्ष 2003 में आई फिल्म “मुन्नाभाई एमबीबीएस” में संजय और उनके पिता एक साथ नजर आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब